21 से 23 जुलाई तक लगेगा तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप, जिले में ही मिलेगी सुविधा
फोटो - कैंप के लिए जारी किया गया पोस्टर | Prabhat Khabar Network
लखीसराय जिले में 21 से 23 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन हो रहा है. इस विशेष कैंप में नया पासपोर्ट, रिन्यूअल और संशोधन जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. जिले में दूसरी बार लग रहे इस कैंप का लाभ उठाने के लिए 21 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है.
Passport Camp: लखीसराय जिले में 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप आयोजित किया जाएगा. विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस विशेष कैंप का उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिजवी संयुक्त रूप से करेंगे.
आपके शहर में
जिले में दूसरी बार लगेगा पासपोर्ट कैंप
जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार लखीसराय में यह दूसरी बार है जब पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप लगाया जा रहा है. जिले में लगातार बढ़ रहे पासपोर्ट आवेदनों को देखते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि लोगों को पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए पटना या अन्य जिलों का चक्कर न लगाना पड़े.
नया पासपोर्ट, रिन्यूअल और संशोधन की मिलेगी सुविधा
कैंप में नए पासपोर्ट के आवेदन, पासपोर्ट रिन्यूअल, संशोधन सहित विभिन्न पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. जिला प्रशासन का उद्देश्य लोगों को उनके जिले में ही आसान और सुलभ सेवा उपलब्ध कराना है.
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
कैंप के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी प्रशासनिक एवं आधारभूत तैयारियां पूरी कर ली हैं. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि आने वाले आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
ऑनलाइन आवेदन पहले करना होगा
Passport Camp: जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों को नया पासपोर्ट बनवाना है अथवा पासपोर्ट में संशोधन या नवीनीकरण कराना है, वे 21 जुलाई से पहले आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन एवं अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर लें. इससे कैंप में उन्हें समय पर सेवा मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए