अशोक धाम मंदिर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Feb 2026 9:58 PM

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर अशोक धाम में बाबा भोले के जलाभिषेक के लिए सावन माह की तरह ही जनसैलाब उमड़ पड़ा

विज्ञापन

शाम चार बजे तक चलता रहा जलाभिषेक का दौर

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया रुद्राभिषेक

शाम में अशोक धाम से निकली बाबा भोले की भूत-पिशाच संग बारात

लखीसराय

महाशिवरात्रि पर अशोक धाम में बाबा भोले के जलाभिषेक के लिए सावन माह की तरह ही जनसैलाब उमड़ पड़ा. मंदिर प्रशासन की मानें तो महाशिवरात्रि पर इस बार लगभग डेढ़ लाख बाबा के भक्तों के द्वारा जलाभिषेक किया गया. रविवार की अहले सुबह से ही बाबा के भक्त महाशिवरात्रि को लेकर अशोक धाम पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे, हालांकि इस बार सावन माह की तरह भक्तों को दक्षिण दरवाजा से मंदिर प्रवेश नहीं कराकर पूर्वी दिशा के मुख्य द्वार से ही प्रवेश कराया जा रहा था. पूर्वी द्वार के बड़े गेट को लगा दिया गया था तथा दायीं दिशा वाले छोटे गेट से भक्तों को मंदिर में प्रवेश कराने के साथ ही पूजन के उपरांत बायीं दिशा वाले गेट से बाहर निकाला जा रहा था. दिन चढ़ते ही बाबा के भक्तों का सैलाब बढ़ता ही जा रहा था. दोपहर दो बजे के बाद भक्तों की भी और बढ़ गयी.

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अवधेश दीक्षित व अन्य अधिकारियों ने किया रुद्राभिषेक

सुबह में क्षेत्रीय विधायक सह सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अवधेश दीक्षित, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अशोक धाम मंदिर में बाबा भोले की पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक भी किया. इस दौरान कुछ समय के लिए आमजनों का मंदिर में प्रवेश रोक दिया गया था. इस दौरान श्री सिन्हा द्वारा आमजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा क्षेत्र की समृद्धि के लिए बाबा भोले से कामना की गयी. मौके पर श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ कुमार अमित, मंदिर से जुड़े प्रो. मनोरंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

बीएड कॉलेज मोड़ से लेकर बालगुदर मोड़ तक छोटी वाहनों पर परिचालन पर लगी रोक

महाशिवरात्रि में अशोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं को उमड़ी जनसैलाब के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी. विद्यापीठ चौक, बालगुदर मोड़ एवं बीएड कॉलेज मोड़ के समीप सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया था. अशोक धाम मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ता के मुख्य द्वार पर ही पुलिस को तैनात किया गया था. जिससे कि अशोक धाम मंदिर के बीएड कॉलेज मोड़ एवं बालगुदर मोड़ से बाइक एवं कार पर नो एंट्री लगाया गया एवं दोनों मोड़ पर बाइक एवं कार पार्किंग की व्यवस्था किया गया था. किसी प्रकार के घटना नहीं हो इसके लिये पेट्रोलिंग एवं पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन