पेंटिंग व क्विज के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया मलेरिया मुक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पेंटिंग व क्विज के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों ने दिया मलेरिया मुक्ति का संदेश

विज्ञापन

विश्व मलेरिया दिवस : लखीसराय में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

लखीसराय. 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर समुदाय को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल सभागार में जीएनएम व पारामेडिकल स्टाफ के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान पेंटिंग, लेखन व क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी सह उपाधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस मनाने का उद्देश्य इस बीमारी के नियंत्रण एवं इसे जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है. यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक पहल है. डॉ अमित ने बताया कि मलेरिया प्लाजमोडियम परजीवी के कारण होता है, जो संक्रमित मादा एनाफिलिज मच्छरों के काटने से फैलता है. ये मच्छर आमतौर पर रात में या सुबह-शाम निकलते हैं. मुख्यतः बच्चों व गर्भवती महिलाओं में होने वाली इस बीमारी के प्रति समुदाय के लोगों को जागरूक होने की सख्त जरूरत है. इसी उद्देश्य से मलेरिया मुक्त जिला हो हमारा, दूर होगी मलेरिया की बीमारी, जब हम सबकी होगी भागीदारी व मलेरिया से अपने परिवार को बचाओ, मच्छरदानी लगाओ जैसे विषयों पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं समुदाय को महत्व देने की जरूरत है.

मलेरिया के लक्षण व पहचान

जिला वेक्टर रोग सलाहकार नरेंद्र कुमार ने बताया कि मलेरिया एक प्रकार का बुखार है जो किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है. इसके मुख्य लक्षण कपकपी के साथ 103° से 105° तक तेज बुखार आना. कुछ घंटों के बाद पसीने के साथ बुखार का उतरना और फिर दोबारा आना. फेलसीपेरम मलेरिया (दिमागी मलेरिया) इस अवस्था में तेज बुखार के साथ खून की कमी हो जाती है. बुखार दिमाग पर चढ़ना, फेफड़ों में सूजन, पीलिया व गुर्दे की खराबी इसकी मुख्य पहचान है. इस अवसर पर वेक्टर जनित रोग पर्यवेक्षक बिनोद कुमार चौबे, दिलीप कुमार मालाकार, पिरामल के प्रतिनिधि राहुल कुमार एवं ललिता कुमारी मौजूद थीं.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन