सूर्यगढ़ा सीएचसी में जांच शिविर, 62 गर्भवती की हुई जांच
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 21 Feb 2026 5:44 PM
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला चिकित्सक डॉ राहत ने 62 गर्भवती महिलाओं की जांच की. इस दौरान महिलाओं को पोषणयुक्त आहार लेने, नियमित जांच कराने व संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गयी. शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच उपरांत गर्भवती महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टी विटामिन, विटामिन-सी की गोलियां एवं ओआरएस का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय रहते पहचान संभव होती है, जिससे मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं. फैमिली प्लानिंग काउंसलर संजना कुमारी ने परिवार नियोजन के अस्थायी उपायों की जानकारी दी.पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छह गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी जांच शिविर का आयोजन हुआ. यहां डॉ प्रतीक कुमार द्वारा सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की विभिन्न तरह के जांच की गयी. बीसीएम नुसरत प्रवीण ने बताया कि शिविर में छह गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया. एएनएम पुष्पा कुमारी ने जांच कार्य में सहयोग किया. ——————————————————————————————————————————————-6 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरणसूर्यगढ़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा में शनिवार को परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला सर्जन चिकित्सक डॉ. सीमा भारती ने छह महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बताया कि सभी ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से किये गये और सभी लाभार्थी महिलाएं स्वस्थ हैं. ऑपरेशन के बाद महिलाओं को आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया. शिविर के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता व अस्पताल कर्मी मौजूद रहे.
———————————————————————————————प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










