नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 145 ग्रामीणों की हुई जांच
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 145 ग्रामीणों की हुई जांच
विज्ञापन
एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल, बांकुरा व बरमसिया में मरीजों को मिली मुफ्त दवा व परामर्श
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के नक्सल प्रभावित बांकुरा और बरमसिया गांव में मंगलवार को एसएसबी बन्नू बगीचा के सहयोग से ”सिविक एक्शन प्रोग्राम” के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह के अतिरिक्त सीएचओ श्वेता प्रीतम, एएनएम फिलोमिना सोरेन, भीबीडीएस विनोद कुमार चौबे एवं यक्षमा पर्यवेक्षक राम अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे. शिविर में कुल 145 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया गया. चिकित्सक ने बताया कि बांकुरा में 45 व बरमसिया में 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी व दवा दी गयी. जांच के क्रम में टीबी के तीन मरीज चिह्नित किए गए. इन मरीजों की आवश्यक जांच कर उन्हें समुचित इलाज और दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन








