Lakhisarai news : शिविर में 168 मरीजों की हुई स्वास्थ्य व नेत्र जांच

लायंस क्लब लखीसराय ने लायंस फाउंडेशन हॉल में उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों के लिए शिविर लगाया
लखीसराय. प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी लायंस क्लब लखीसराय ने लायंस फाउंडेशन हॉल में उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों के लिए शिविर लगाया. शिविर में क्लब के सदस्य डॉ कंचन कुमार द्वारा 127 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी. निशुल्क दवा का वितरण क्लब के सदस्य प्रेमचंद कुमार द्वारा किया गया. सारे मरीजों की मुफ्त उच्च रक्तचाप के साथ-साथ मधुमेह की भी जांच की गयी. साथ ही कोलकाता से आये हुए नेत्र विशेषज्ञ द्वारा 41 लोगों की जांच के साथ निशुल्क दवा का वितरण किया गया. मौके के पर क्लब के सदस्य रंजन स्नेही ने बताया कि लायंस क्लब लखीसराय न्यूनतम राशि में चश्मा फ्रेम के साथ उपलब्ध कराता है. लायंस क्लब हमेशा जरूरतमंदों के लिए तत्पर रहता है. शिविर में क्लब के चार्टर सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया, रंजन स्नेही, अमित सिंहा, विजय बंका, प्रभात रंजन, राहुल सिंघानिया के साथ-साथ अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










