हलसी में 16 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हलसी में 16 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बरामद शराब व गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 16 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

हलसी में 16 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार फोटो -बरामद शराब व गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, हलसी. थाना क्षेत्र के सेठना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 16 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में लखीसराय जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर की पहचान सेठना निवासी रामस्वरूप महतो के 38 वर्षीय पुत्र अजीत महतो उर्फ सालो उर्फ सत्येंद्र महतो के रूप में हुई है. गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी घर में विदेशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है. सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में एसआई अमृता, एसआई कुंदन कुमार, एसआई राजेश कुमार व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात सेठना में छापा मारा. तलाशी के दौरान घर से 16 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब जब्त कर ली गई है. आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन