लोगों की थाली से गायब हो रही हरी सब्जियां
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 9:17 PM
प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाजारों में हरी सब्जियां मंहगी होने से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं.
मेदनीचौकी. प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाजारों में हरी सब्जियां मंहगी होने से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं. आम लोगों की थाली से हरी सब्जियां के मंहगा होने के कारण गायब हो रहा है. किचेन में कई सब्जियों की जगह एक सब्जी भी बड़ी मुश्किल से जगह ले पा रही है. स्थानीय स्तर से भी किऊल नदी में पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाके के रकवों में लगी परवल, भिंडी, करैला, कद्दू, नेनुआ, बैगन, बोरा आदि डूब कर नष्ट हो रहा है, जिससे लोकल सब्जियों की आवाक घट गयी है. वहीं बाहर से आने वाली सब्जी मंहगा दर पर उपलब्ध हो पाता है. जिससे बाजार में सब्जी का दाम में वृद्धि हो गया है. वहीं लहसून प्याज भी मंहगा है. सब्जी पकाने में लगने वाले सारे आइटम मंहगा है जिससे सब्जियां बनाना काफी मंहगा साबित हो रहा है. यही कारण है कि किचेन से सब्जियां गायब हो रही है. किसी भी सब्जी का दाम 40-50 रुपये से ऊपर ही है.
कड़ी धूप से मौसम का तेवर हुआ तल्ख, जन-जीवन अस्त-व्यस्त
बीते दो-तीन दिनों से कड़ी धूप-उगने से मौसम का तेबर तल्ख बना हुआ है. जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है. तेज धूप में फसल से लेकर जन-मानस सभी प्रभावित हो रहा है. बेशुमार गर्मी से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं. मौसमी सर्दी-जुकाम के चपेट से लोग प्रभावित होते दिख रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










