हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन, हजारों भक्तों ने लगाया जयकारा

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट लखीसराय के बैनर तले दिन मंगलवार को साप्ताहिक मंगल मिलन सह हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन बड़ी चैती दुर्गा जी स्थान दालपट्टी लखीसराय में किया गया था

विज्ञापन

लखीसराय राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट लखीसराय के बैनर तले दिन मंगलवार को साप्ताहिक मंगल मिलन सह हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन बड़ी चैती दुर्गा जी स्थान दालपट्टी लखीसराय में किया गया था. मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी जी, जिला के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, भाजपा के प्रखर वक्त हिंदू सनातन के वाहक ऊर्जावान जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, नोनगढ़ पंचायत की चर्चित मुखिया जूली देवी आरएचएफ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार रंजीत ने संयुक्त रूप से भजन संध्या का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलित कर किया. इससे पूर्व भव्य मंगल मिलन हनुमान चालीसा पाठ एवं श्री वीर बजरंगबली का महाआरती में हजारों की संख्या में हिंदू भाई बहन सम्मिलित होकर खुद को सनातन का वाहक बनने के संकल्प को जय श्री राम के जबरदस्त जयघोष के साथ मजबूत किया. सभी श्रद्धालुओं के बीच में साप्ताहिक मंगल मिलन समारोह का विशेष प्रसाद का भी वितरण किया गया. तत्पश्चात बाहर से आए महिला पुरुष कलाकार जो जागरण के एक से बढ़कर एक भजन पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट लखीसराय के जिला प्रधान महासचिव धनंजय विभोर उर्फ धनु जी, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार शर्मा, सह जिला संगठन मंत्री मनीष कुमार मणिराज, जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष अनय कुमार, नगर अध्यक्ष कुलभूषण गिरि, जिला संपर्क प्रमुख अमित कुमार बमबम सहित राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट लखीसराय के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं हजारों सनातन श्रद्धालु मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन