शिक्षक की हत्या का अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघरा के शिक्षक कैलाश पोद्दार की हत्या की प्राथमिकी मेदनीचौकी थाने में दर्ज की गयी.

विज्ञापन

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघरा के शिक्षक कैलाश पोद्दार की हत्या की प्राथमिकी मेदनीचौकी थाने में दर्ज की गयी. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मृतक कैलाश पोद्दार की पत्नी के बयान पर कांड संख्या 228/24 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें पुलिस के मुताबिक शिक्षक के हत्यारों को पकड़ने के लिए अनुसंधान जारी है. मालूम हो कि 14 अक्तूबर सोमवार की सुबह अपने पदस्थापित विद्दालय निस्तार जाने के क्रम में पहाड़पुर गांव के पास एनएच 80 सड़क पर यात्री पड़ाव के नजदीक अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे शिक्षक की मौत मौके पर हो गयी थी. जानकारी के अनुसार पुलिस ने पोस्टमार्टम करके उसी दिन परिजन को शव सौंप दिया था, लेकिन मृतक शिक्षक के चार बच्चे हैं, जो राजस्थान कोटा में हैं. उसके आने के इंतजार में शव को एक दिन रखना पड़ा. बच्चे आने के बाद अगले दिन दाह संस्कार किया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन