27 फरवरी तक घर-घर जाकर खिलायी जायेगी फाइलेरिया की दवा
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो 27 फरवरी तक चलेगा
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा 10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो 27 फरवरी तक चलेगा. इस अभियान में सोमवार को पांचवें दिन टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी. भीवीडीएस विनोद कुमार चौबे ने बताया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड में 183 टीमों को अभियान में लगाया गया है. सोमवार को पांचवें दिन टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाया गया. इसके पहले एक दिन आंगनबाड़ी केंद्र में कैंप लगाकर दवा खिलाया गया था. आशा फैसिलिटेटर संध्या कुमारी एवं आशा कार्यकर्ता कुमारी सीमा ने बताया कि एक दिन में कम से कम 26 घरों का विजिट करना होता है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन