पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी.

विज्ञापन

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी. जानकारी के अनुसार पूर्व में भी बकरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी. उसी मामले को लेकर रात करीब आठ बजे दामोदरपुर निवासी रामदेव यादव के पुत्र सागर कुमार के द्वारा बिंदेश्वरी राम के 17 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार के साथ मारपीट किया गया, जिससे वह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सीएचसी हलसी पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. घटना के संबंध में घायल मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह बहियार से भैंस चरा कर घर लौट रहा था, तभी सागर कुमार एवं अन्य सहयोगी उसके साथ मारपीट करने लगा. जिसमें उसके नाक एवं सिर पर वार किया. जिससे वह जमीन पर गिर गया और वे लोग मारते-पीटते भाग गये. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच-पड़ताल की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन