दो पक्षों के बीच मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या 18 में सोमवार को आपसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इस घटना में दो लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

बड़हिया नगर के वार्ड संख्या 18 में सोमवार को आपसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इस घटना में दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों को आनन-फानन में बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया. घायलों की पहचान वार्ड 18 निवासी गणेश राम के पुत्र सन्नी कुमार तथा रामजी राम के पुत्र विनोद कुमार के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गयी. घटना में दिव्यांग सन्नी कुमार के सिर में गंभीर चोट आयी. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनके सिर पर कई टांके लगाये. अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिल ठाकुर ने बताया कि सन्नी कुमार के सिर में गहरा जख्म था. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये. घायलों की स्थिति देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इधर, थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि मामले की मौखिक सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस आवश्यक छानबीन कर रही है. आवेदन मिलने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन