आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कनैसी गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी.

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कनैसी गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी. मिली जानकारी के अनुसार कनैसी निवासी स्व रामोतार साव के 60 वर्षीय पुत्र सुरेश साव के साथ गांव के ही स्व धानु यादव के पुत्र बरहन यादव के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हुई. जिसमें सुरेश साव के भाई महेश साव घायल हो गया. सुरेश साव ने बताया कि वह अपने खेत में जेसीबी से मिट्टी भर रहा था. इसी दौरान बरहन यादव के खेत में थोड़ा सा मिट्टी गिर गया था. उसी को लेकर सुबह में जब वह अपने खेत में देख रहे थे तो बरहन यादव का पुत्र हरेराम यादव, लखन यादव की पत्नी झमनी देवी उनके ऊपर लाठी डंडा से हमला कर दिया, तभी मारपीट देखा तो उसके भाई महेश साव दोनों पक्ष को सुलझाने के लिए आये. तभी उसके ऊपर हरेराम यादव के द्वारा रॉड से वार कर दिया. जिसमें महेश साव घायल हो गये. वही उनकी बेटी अर्चना कुमारी को भी हाथ पर मारा. जिससे वह भी घायल है. घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया. वहीं इस संबंध में हलसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सचेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है. वहीं मामला की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन