LAKHISARI : खावा राजपुर पंचायत में लगाया गया नेत्र जांच शिविर

Updated:
विज्ञापन

मध्य विद्यालय खावा चांयटोला के प्रांगण में सुबह 9 बजे से श्रीमती सीता गोइनका श्राफ आई इंस्टीट्यूट मुंगेर के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

मेदनीचौकी (लखीसराय) से रंजीत शर्मा की रिपोर्ट :

शुक्रवार को खावा राजपुर पंचायत के मुखिया बिनिया देवी प्रतिनिधि रुदल महतो व एचएम अजय कुमार व दशरथ प्रसाद के देखरेख में मध्य विद्यालय खावा चांयटोला के प्रांगण में सुबह 9 बजे से श्रीमति सीता गोइनका श्राफ आई इंस्टीट्यूट मुंगेर के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. ये संस्था डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल नयी दिल्ली की शाखा है जो मुंगेर में मछली तालाब के पास स्थित है. पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा लखीसराय जिले के खावा राजपुर पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया जो तीन बजे अपराह्न तक चला. डाॅ मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में लगभग 150 मरीजों का इलाज किया गया. नेत्र शिविर में आने वाले सभी रोगियों का निशुल्क में इलाज एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जायेगा. सीता गोयंका श्राॅप आई इंस्टीट्यूट द्वारा इन सभी मरीजों को निशुल्क में इलाज तथा अस्पताल में मुफ्त में भोजन एवं रहने की व्यवस्था है. मौके पर शिविर में डॉ मनीष कुमार, सीनियर कैंप को-ऑर्डिनेटर कार्तिक कुमार, अंकित कुमार कैंप को-ऑर्डिनेटर, पंकज कुमार कैंप काउंसलर एवं अस्पताल की टीम, ग्रामीण समाजसेवी आनो पासवान, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में वृद्ध महिला व पुरुष मरीज उपस्थित थे.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन