राजस्व से संबंधित आवदेनों का 31 मार्च तक निष्पादित करने का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
राजस्व से संबंधित आवदेनों का 31 मार्च तक निष्पादित करने का लक्ष्य

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत गुरुवार को पंचायत स्तरीय राजस्व महाअभियान में आये आवेदनों के निष्पादन के लिए बल्लोपुर पंचायत के महरथ गांव में शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत गुरुवार को पंचायत स्तरीय राजस्व महाअभियान में आये आवेदनों के निष्पादन के लिए बल्लोपुर पंचायत के महरथ गांव में शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय, राजस्व अधिकारी कुसुम कुमारी, राजस्व कर्मचारी सुरेश कुमार चौधरी, प्रधान लिपिक विनोद कुमार एवं सर्व अमीन अमन कुमार ने भाग लिया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार 31 मार्च तक सभी आवेदनों का निपटारा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. विवादित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे. अंचल कार्यालयों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए हल्का स्तर के राजस्व कर्मियों को भी सक्रिय किया गया है, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा किया जा सके. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आवेदन की जांच के बाद 15 दिनों के भीतर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी करना अनिवार्य होगा. वहीं आवेदन प्राप्त होने की तिथि से 45 कार्य दिवसों के भीतर उसका अंतिम रूप से निष्पादन किया जाना आवश्यक है. इस संबंध में अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि राजस्व महाअभियान में कुल आवेदन 125 रैयतों ने दिया था. करीब 40 लोगों के द्वारा सभी साक्ष्य के साथ आवेदन दिया गया है. जिसको उन लोगों द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में निष्पक्ष रूप से निष्पादित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से बताया गया है कि परिमार्जन प्लस से जमाबंदी पंजी में खाता ,खेसरा, नामांतरण, आपसी सहमति बंटवारा किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तय गाइडलाइन के अनुसार कार्य होने से राजस्व मामलों में पारदर्शिता बढ़ेगी व आम लोगों को लंबे समय से लंबित समस्याओं से राहत मिल सकेगी. मौके पर दिनेश सिंह, धर्मवीर कुमार, दीपक कुमार, सुरेश सिंह एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन