अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों को त्वरित करें निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को सभी प्रधान लिपिकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

प्रधान लिपिकों के साथ समीक्षा बैठक दिया गया निर्देश

प्रधान लिपिकों के साथ प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का लिया गया निर्णय

लखीसराय

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को सभी प्रधान लिपिकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कार्यालयीय कार्यों की प्रगति, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार द्वारा भूमि से संबंधित मामलों, आरटीआई के मामलों तथा अन्य की समीक्षा करते हुए संबंधित शाखा को आरटीआई रजिस्टर नियमित रूप से खोलने एवं समय सीमा के भीतर जवाब सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. निविदा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाये रखने एवं सभी अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश भी दिया गया. सेवा संवाद रजिस्टर एवं सेवा शिकायत से संबंधित मामलों की नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने, प्रत्येक आवेदक से हस्ताक्षर लेने तथा ऑफलाइन एंट्री को समय पर ऑनलाइन करने का निर्देश दिया. लोक शिकायत एवं सेवा संबंधी लाभ के लंबित मामलों की गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन पर बल दिया गया. अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिये गये. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी प्रधान लिपिकों के साथ प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित की जायेगी, ताकि कार्यों की सतत समीक्षा एवं प्रगति सुनिश्चित की जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन