लंबित मामलों के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करें: एसपी

एसपी अवधेश दीक्षित के सख्त निर्देश के बाद कजरा थाना पुलिस ने लंबित मामलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है
कजरा. एसपी अवधेश दीक्षित के सख्त निर्देश के बाद कजरा थाना पुलिस ने लंबित मामलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को कजरा थाना पहुंचे एसपी अवधेश दीक्षित ने लंबित मामलों के फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी. इस दौरान उन्होंने कजरा थानाध्यक्ष को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि लंबित मामलों में संलिप्त आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय. एसपी के आदेश का पालन करते हुए कजरा थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. इसी क्रम में थाना कांड संख्या 04/26 के तहत दर्ज धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी श्रीघना गांव निवासी रंजीत कुमार उर्फ रंजीत तांती को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कजरा बाजार में पैदल मार्च कराते हुए ले जाया गया. जिससे आम लोगो में कानून के प्रति संदेश गया कि अपराधियों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाये जा रहे हैं. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि एसपी साहब के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी लंबित मामले में लापरवाही नहीं होनी चाहिए. कजरा बाजार में मौजूद एक दुकानदार ने बताया कि काफी लंबे समय के बाद पुलिस की ऐसी सख्त कार्रवाई देखने को मिली है. पहले ऐसा लग रहा था कि मामले ठंडे बस्ते में चले गये है. लेकिन अब पुलिस की सक्रियता से प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर भरोसा फिर से जगा है. वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना है कि आरोपी को बाजार में पैदल ले जाते देख लोगों को लगा कि अब कानून सच में काम कर रहा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




