इंदुपुर की वृद्ध महिला लापता, परिजन परेशान

Updated:
विज्ञापन

संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही है.

विज्ञापन

परिजनों ने थाना में आवेदन देकर खोजबीन की लगायी गुहार

बड़हिया. नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 22 इंदुपुर निवासी स्व डोढा राम की पत्नी सह अमित कुमार की मां 72 वर्षीय विमला देवी बीते 16 अप्रैल से लापता हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है. परिजनों ने विमला देवी के लापता होने को लेकर बड़हिया थाना में आवेदन देकर उनकी खोजबीन करने की गुहार लगायी है. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस घटना की जांच में जुटी है. संभावित जगहों पर खोजबीन की जा रही है. परिजनों ने बताया कि विमला देवी रोज की तरह 16 अप्रैल को गंगा पार दियारा क्षेत्र में गेहूं लोढ़ने के लिए गयी थीं. आम दिनों की तरह शाम तक उनके घर लौटने की उम्मीद थी, लेकिन देर रात तक जब वे वापस नहीं आयी, तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गयी. इसके बाद से ही परिजन और स्थानीय लोग लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं.

——————————————————————–

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन