दुग्धम गांव के बिजली संकट पर डीएम सख्त, बिजली विभाग से मांगी अद्यतन रिपोर्ट
सांकेतिक तस्वीर
लखीसराय के दुग्धम गांव में बिजली आपूर्ति की समस्या पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है. डीएम ने विद्युत विभाग को तत्काल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है.
Lakhisarai Electricity News: पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर पंचायत अंतर्गत दुग्धम गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल लखीसराय को पत्र जारी कर बिजली आपूर्ति से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
आपके शहर में
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताई थी समस्या
31 मई 2026 को जिलाधिकारी ने सूर्यगढ़ा प्रखंड के दुग्धम गांव का निरीक्षण किया था. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया था कि वन विभाग से एनओसी मिलने की प्रक्रिया लंबित है, जिसके कारण गांव में अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है.
एक सप्ताह में मांगी थी रिपोर्ट, नहीं मिली जानकारी
निरीक्षण के बाद डीएम ने बिजली विभाग को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने पर उन्होंने विभागीय शिथिलता पर नाराजगी जताई है.
बिजली विभाग से मांगा जवाब
डीएम ने निर्देश दिया है कि गांव में बिजली की वर्तमान स्थिति, वन विभाग की एनओसी से संबंधित प्रगति, अब तक की गई कार्रवाई तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने की संभावित समय-सीमा स्पष्ट करते हुए विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए.
वन विभाग को भी भेजी गई पत्र की प्रति
Lakhisarai Electricity News: मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपने पत्र की प्रति मुंगेर वन प्रमंडल पदाधिकारी को भी भेजी है, ताकि एनओसी प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और गांव में जल्द बिजली बहाल हो सके.
ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर
दुग्धम गांव के ग्रामीणों को उम्मीद है कि डीएम की सख्ती के बाद बिजली विभाग तेजी से कार्रवाई करेगा और लंबे समय से जारी बिजली संकट का समाधान जल्द होगा.
ALSO READ: पीरीबाजार में तेंदुए के हमले में बैल की मौत, पीड़ित किसान को मिलेगा 24 हजार रुपये मुआवजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए