अभिभावक बच्चों के पढ़ाई के प्रति नहीं बरते कोताही: डीएम

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय परिसर में बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बच्चे के अभिभावक के साथ बैठक की गयी

विज्ञापन

लखीसराय केंद्रीय विद्यालय परिसर में बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बच्चे के अभिभावक के साथ बैठक की गयी. बैठक में आगामी एक अप्रैल से नये सत्र 2026-27 की नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन में पढ़ाई को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित अभिभावकों से बच्चों के सेफ्टी एवं सिक्योरिटी को लेकर उपस्थित अभिभावकों से मंतव्य लिया गया. जिसमें चर्चा हुई कि बच्चों को घर ले जाने एवं पहुंचाने को लेकर चर्चा की गयी. बच्चों के ट्रांसपोर्ट की जिम्मेवारी जिला प्रशासन द्वारा तय किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि नये भवन में हॉस्टल की व्यवस्था आदि किया गया. वैसे अभिभावक जो अपने बच्चों को हॉस्टल में रखना चाहते हो वे विद्यालय के नियम कानून के अनुसार जानकारी ले सकते है. बैठक में अभिभावक को खगौर स्थित नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के सभी सुविधा से अवगत कराया गया. बैठक में कहा गया कि नवनिर्मित विद्यालय भवन में विद्यालय संगठन के सभी नियम कानून लागू होंगे. डीएम ने उपस्थित अभिभावकों से नये सत्र की पढ़ाई को लेकर अलग-अलग मंतव्य रखने की सलाह दी गयी. उन्होंने अभिवावक से कहा कि बच्चों के पढ़ाई के प्रति किसी तरह की कोताही नहीं करे. भवन का उद्घाटन को लेकर भी चर्चा की गयी. विद्यालय संगठन के बारे में भी चर्चा की गयी. बैठक में विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी अभिभावक भी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन