किसी भी परिस्थिति में गैस की कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने दें: डीएम

Updated:
विज्ञापन

आपूर्ति एवं सुचारू वितरण व्यवस्था की समीक्षा करना था

विज्ञापन

जिला स्तरीय आपूर्ति टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न डीएम ने गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखने का दिया निर्देश जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण का दिया निर्देश लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय आपूर्ति टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में रसोई गैस की उपलब्धता, आपूर्ति एवं सुचारू वितरण व्यवस्था की समीक्षा करना था. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाय. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में गैस की कृत्रिम कमी उत्पन्न न होने दी जाय और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखी जाय. साथ ही, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने पर भी जोर दिया गया. पेट्रोल पंप संचालकों को भी ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने तथा आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिये गये. इसके अतिरिक्त, बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आगामी जनगणना 2027 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल से एक मई 2026 तक स्वगणना का कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जायेगा, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही है. उन्होंने आगे जानकारी दी कि दो मई से 31 मई 2026 तक जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों का सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जायेगा. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को इस कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन