50 बच्चों का जत्था परिभ्रमण के लिए पौराणिक स्थल राजगीर रवाना

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत सोमवार को मध्य विद्यालय खावा झपानी के 50 बच्चों का जत्था राजगीर व नालंदा परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ

विज्ञापन

मेदनीचौकी. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत सोमवार को मध्य विद्यालय खावा झपानी के 50 बच्चों का जत्था राजगीर व नालंदा परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ. एचएम दशहरा प्रसाद ने बताया कि बस को खावा राजपुर के मुखिया प्रतिनिधि रुदल महतो व समाजसेवी आनो पासवान ने सामूहिक रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुल 50 छात्र-छात्राएं बस में परिभ्रमण के लिए शिक्षकों के साथ प्रस्थान किये गये. भ्रमण के दौरान बच्चों को नालंदा खंडहर, राजगीर गर्म कूंड, तपोवन, विश्व शांति स्तूप, पावापुरी का दर्शन कराया गया. जिसमें परिभ्रमण में गये प्रमोद कुमार, सुभाष रजक, कुमारी शिखा रानी, आरती कुमारी, पीएसएच सचिव मनीषा कुमारी, सदस्य सरोजनी कुमारी एव सोनम कुमारी आदि शिक्षकों व टीम सदस्यों ने संयुक्त रूप से बच्चों को सभी स्थलों की जानकारी दी, फिर दर्शन के बाद पुनः अपने मूल विद्यालय बस से बच्चे लौट गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन