दो दिन बाद हुई मृतक युवक की पहचान, जीआरपी ने परिजनों को सौंपा शव

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले मधेपुरा के युवक की पहचान हो गई है। जीआरपी ने शव परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पीरीबाजार जमालपुर-किऊल रेलखंड पर मंगलवार को हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान दो दिन बाद हो सकी है. जीआरपी जमालपुर ने गुरुवार को शव की शिनाख्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ट्रेन संख्या 73422 किऊल–जमालपुर डीएमयू पैसेंजर की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. सूचना पर पहुंची जीआरपी जमालपुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया था. जीआरपी लगातार मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही थी. गुरुवार को मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत परैल गांव निवासी मदन यादव के पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई. पहचान की पुष्टि होते ही जीआरपी ने परिजनों से संपर्क कर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया. उधर, अजय की मौत की खबर मिलते ही परैल गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन