सीएचसी में अव्यवस्था पर सीएस ने जतायी नाराजगी, सुधार के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को सूर्यगढ़ा सीएचसी का निरीक्षण किया. उनके साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक भारती व डीपीएम सुधांशु नारायण लाल भी मौजूद थे.

विज्ञापन

सिविल सर्जन ने को सूर्यगढ़ा सीएचसी का किया निरीक्षण

सूर्यगढ़ा. सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को सूर्यगढ़ा सीएचसी का निरीक्षण किया. उनके साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक भारती व डीपीएम सुधांशु नारायण लाल भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सबसे पहले मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. शीत शृंखला कक्ष में अव्यवस्था, खराब पड़े एग्जॉस्ट व साफ-सफाई की खराब स्थिति पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जतायी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार को शीघ्र सुधार के निर्देश दिये. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कक्ष में बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. लेबर रूम से संबंधित अभिलेखों का सत्यापन किया गया. डिलीवरी रूम में प्रोफॉर्मा सही तरीके से नहीं भरने पर कर्मियों को फटकार लगायी गयी. अधूरा प्रोफॉर्मा पाये जाने पर दो एएनएम को लेबर रूम से हटाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा गाढ़ाशील वैक्सीनेशन व स्कूलों में चल रहे सर्वे कार्य की भी समीक्षा की गयी.

जीरो कवरेज पर 10 एचएससी की एएनएम का वेतन रोका

सिविल सर्जन ने गाढ़ाशील वैक्सीनेशन कार्य की विशेष समीक्षा की. 17 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट में जिन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का टीकाकरण कवरेज शून्य पाया गया, वहां की एएनएम का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया. प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि अरमा, चंदनपुरा, अलीनगर, राजपुर, रामपुर, लक्ष्मीपुर, घोसैठ, मानो, महेशपुर, भवानीपुर एवं सहुर स्वास्थ्य उपकेंद्रों की रिपोर्ट शून्य पायी गयी है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लक्ष्य पूरा करने के बाद ही वेतन पुनः जारी किया जायेगा.

बैठक में अनुपस्थित दो एएनएम का वेतन कटा

समीक्षा बैठक में सहुर स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम रूपम रति व ममता कुमारी अनुपस्थित रहीं. इस पर दोनों के एक दिन के वेतन कटौती का आदेश दिया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाईके दिवाकर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन