क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण सेवा सुलभ होनेवाले स्थानों पर हो: डीएम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 27 Feb 2026 6:08 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया

विज्ञापन

-डीएम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

-निरीक्षण के दौरान की अस्पताल के प्रांगण में प्रस्तावित आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की समीक्षा

-क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के निर्माण के स्थान चयन को लेकर दिये दिशा-निर्देश

लखीसराय

जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने शुक्रवार की सुबह सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल के प्रांगण में प्रस्तावित आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान के चयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण ऐसे स्थान पर किया जाय, जहां आपातकालीन सेवाओं तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित हो सके तथा मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके. उन्होंने कहा कि यह ब्लॉक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित होगा, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समुचित उपचार मिल सकेगा और उन्हें बाहर रेफर करने की आवश्यकता में कमी आयेगी. इसी प्रकार डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर के निर्माण के लिए भी पर्याप्त एवं सुगम स्थान चयन करने का निर्देश दिया गया, ताकि जन्म से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों में होने वाली शारीरिक एवं मानसिक विकास संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके. जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन एवं संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की रूपरेखा शीघ्र तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करें तथा सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण की जाय. उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निरीक्षण के डीपीएम सुधांशु नारायण, अस्पताल प्रबंधक नंद किशोर भारती तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन