कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 6:50 PM

विज्ञापन

पंडित जवाहरलाल नेहरु की 60वीं पुण्यतिथि सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बड़हिया में प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी.

विज्ञापन

बड़हिया. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु की 60वीं पुण्यतिथि सोमवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बड़हिया में प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के वास्तुकार थे. उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें स्मरण और नमन करते हैं. नेहरू जी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने ढेर सारी आर्थिक नीतियों और औधोगिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से देश को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया. राष्ट्र के लिए नेहरू का योगदान अतुलनीय है, क्योंकि उन्होंने भारत के लिए एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा, धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और आधुनिकता की दृष्टि स्थापित करने के लिए अथक प्रयास किया. नेहरू जी ने भारत को आधुनिक बनाने और सीमांत आबादी के उत्थान के उद्देश्य से दूरदर्शी नीतियों और सुधारों की श्रृंखला पेश की. सामाजिक न्याय, शिक्षा और आर्थिक विकास पर जोर दिया. नेहरू जी ने पंचवर्षीय योजनाओं को लागू किया. जवाहरलाल नेहरू के करिश्माई और राजकीय कौशल ने उन्हें न केवल भारत में दुनिया भर में सम्मान और प्रशंसा अर्जित किया. नेहरू जी का राष्ट्र की स्वतंत्रता में उनके महत्वपूर्ण योगदान और लोकतंत्र के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए हमेशा याद किया जायेगा. उनकी प्रसिद्धि और प्रेरणादायक बातें आज भी लोगों के मन में बस्ती है. ऐसे युगपुरुष का जीवन स्मृतियां हमेशा देश के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी. मौके पर संजीव कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, मणिकांत पासवान, सुबोध सिंह, नवल किशोर सिंह, विजय सिंह, शंभु कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष बड़हिया, चुनचुन सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह, राजेंद्र साहू, सुमन प्रसाद सिंह आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

60वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये चाचा नेहरू

बड़हिया. प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय फदरपुर में सोमवार को विद्यालय की बाल संसद के तत्वाधान में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. संस्कृत शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा भारत रत्न व स्वतंत्र भारत के आधुनिक निर्माता जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए संस्कृत शिक्षक पीयूष कुमार झा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के निर्माता थे. आजादी के बाद उन्होंने देश में उद्योगों का जाल बिछाया ताकि देश आत्मनिर्भर हो सके. उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेतृत्व किया तथा भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया. इनके प्रयास से ही बोकारो इस्पात संयंत्र, भिलाई इस्पात संयंत्र, राउरकेला इस्पात संयंत्र, बरौनी तेलशोधक कारखाना आदि की स्थापना हुई तथा योजना आयोग की स्थापना कर देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजना प्रारंभ की गयी. श्री झा ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर ही बुलाते थे. पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिक्षक मुकेश कुमार दास, जितेंद्र कुमार, रविशंकर कुमार, मुकेश कुमार, सहित बाल संसद व मीना मंच के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन