सांसद तारिक अनवर से मिले बड़हिया के कांग्रेस नेता

Updated:
विज्ञापन

कटिहार संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद तारिक अनवर कटिहार से दिल्ली जाने के क्रम बड़हिया के कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की.

विज्ञापन

बड़हिया. कटिहार संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद तारिक अनवर कटिहार से दिल्ली जाने के क्रम बड़हिया के कांग्रेस नेता मनोज कुमार, अजीत कुमार, सुधीर सांडिल ने बरौनी स्टेशन पहुंच कर उनसे मुलाकात की. इस दौरान उपरोक्त नेताओं ने सांसद तारिक अनवर के समक्ष बड़हिया नगर व प्रखंड की जनसमस्याओं को रखा और भारी मतों से जीत होने पर बधाई दी. जानकारी हो कि कटिहार लोकसभा से भारी मतों से जीत मिलने के बाद सांसद तारिक अनवर महागठबंधन की मीटिंग में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे. इस दौरान इन बड़हिया के उक्त लोगों ने बरौनी स्टेशन पर पहुंचकर तारिक अनवर को मिली जीत की बधाई दी. साथ ही स्थानीय जन समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने निश्चित रूप से समस्याओं से सरकार को अवगत कराने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन