पिछले वर्ष के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र करें पूरा : डीएम
Updated at : 07 Mar 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन

समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शनिवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मनरेगा के अंतर्गत पूर्व के वर्षों के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक की गयी
विज्ञापन
मनरेगा के कार्यों की समीक्षा को ले जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
लखीसरायसमाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शनिवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मनरेगा के अंतर्गत पूर्व के वर्षों के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने के लिए समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक के दौरान प्रखंडवार चल रहे कार्यों की स्थिति, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी की प्रगति, कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता का आकलन किया गया. इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति, जियो-बिल्डिंग स्टेटस तथा प्रखंड स्तरीय भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र सह मनरेगा भवन के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि पूर्व वर्षों के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाय. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाय तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाय. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों एवं श्रमिकों का आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी समय पर पूर्ण किया जाय ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. बैठक में “हर खेत तक सिंचाई का पानी” योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गयी. इसमें कुल स्वीकृत कार्यों, प्रारंभ किये गये कार्यों तथा पूर्ण किये गये कार्यों की जानकारी ली गयी. इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गयी और संबंधित अधिकारियों को इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों को पूर्ण किया जाय. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. बैठक में डीडीसी सुमित कुमार, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, निदेशक एनईपी नीरज आनंद, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी बीडीओ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




