परिभ्रमण यात्रा पर बच्चे राजगीर, पावापुरी व नालंदा के लिए हुए रवाना

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री परिभ्रमण यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बच्चों को जानकारी देना है

विज्ञापन

चानन. मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए राजगीर, पावापुरी और नालंदा के लिए रवाना हुआ. जिसे इटौन पंचायत समिति सदस्य बेबी कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड संख्या 12 के सदस्य सोनी देवी, प्रधानाध्यापक विमल किशोर प्रसाद, शिक्षक विजय पटेल, दिलिप पासवान सोनू कुमार, मो रहमतुला, शिक्षिका किरण कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे. मौके पर पंसस ने कहा कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बच्चों को जानकारी देना है. उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बिहार व देश के इतिहास के बारे में बतायें, ताकि बच्चे भी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें. ———————————————————————————–

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन