Lakhisarai news : शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर चला चेकिंग अभियान

Updated:
विज्ञापन

-24 वाहनों की जांच कर 39 हजार रुपये वसूला जुर्माना

विज्ञापन

लखीसराय. जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी द्वारा शनिवार की देर रात्रि शहर में भारी वाहन के प्रवेश पर रोक को लेकर अभियान चलाया गया. इस दौरान दो दर्जनों वाहन से जुर्माना वसूली गयी. इस संबंध में डीटीओ ने बताया कि शहर के सड़क पर दुर्घटना को रोकने को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार की रात को भी चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें भारी वाहन व बाइक चालकों को यातायात नियम के उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला गया है. उन्होंने कहा कि वे अपने सदल बाल के साथ अभियान चलाकर भारी वाहन एवं बाइक चालक से कुल 39 हजार रुपये जुर्माना की वसूली की. उन्होंने बताया कि 24 वाहनों की चेकिंग किया गया, जिनके पास पर्याप्त कागजात एवं हेल्मेट आदि नहीं रहने के कारण उनसे जुर्माना की राशि वसूली गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन