ePaper

विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट: दीपक सिंह

Updated at : 01 Feb 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट: दीपक सिंह

विकसित भारत को साकार करेगा बजट

विज्ञापन

भाजपा के ””बजट प्रसार अभियान”” के तहत लखीसराय विधानसभा कार्यालय में हुआ सजीव प्रसारण का आयोजन लखीसराय केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रावधानों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए भारतीय नता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ””बजट प्रसार अभियान 2026”” के तहत शनिवार को भाजपा विधानसभा प्रधान कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से टीवी के माध्यम से बजट का सजीव प्रसारण सुना. मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि गांव, गरीब और आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की एक स्पष्ट कार्य योजना है. उन्होंने कहा कि बजट प्रसार अभियान के माध्यम से जिले के सभी मंडल क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ताकि बजट की वास्तविक भावना जनता तक पहुंचे. जिला महामंत्री सनोज साहू ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है. इसमें गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग सभी के हितों का समावेश है. विशेषकर इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन और ईज ऑफ लिविंग पर दिया गया जोर देश की अर्थव्यवस्था को नयी गति प्रदान करेगा. जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा ने बजट के जमीनी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट गांव और खेती को मजबूत करने वाला है. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और रोजगार पर किया गया बड़ा निवेश हर वर्ग को लाभान्वित करेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मुकुल सिंह, जिला महामंत्री राजेश कुमार व प्रमोद कुशवाहा, सांस्कृतिक कला मंच के जिला संयोजक मंटू नटराज, जिला मंत्री हिमांशु पटेल, कश्यप गौरी शंकर, मनीष चौरसिया, रूपेश कुमार बंटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. आम बजट 2026 से उद्योग जगत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद: चेंबर अध्यक्ष फोटो संख्या 18- विकाश कुमार, चेंबर अध्यक्ष लखीसराय. आम बजट 2026 से व्यवसाय एवं उद्योग जगत पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये हैं, जैसे कि एमएसएमई की परिभाषा में बदलाव, जिससे छोटे व्यवसायों को अधिक फाइनेंशियल एक्सेस मिलेगी. उपरोक्त बातें लखीसराय चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विकाश कुमार ने कही. श्री कुमार ने बजट के कुछ प्रमुख प्रभाव की जानकारी देते हुए कहा कि एमएसएमई की परिभाषा में बदलाव से छोटे व्यवसायों को अधिक फाइनेंशियल एक्सेस मिलेगी, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी. बजट में पूंजीगत व्यय में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है, जिससे अवसंरचना निर्माण पर जोर दिया जा रहा है. नई टैक्स व्यवस्था के तहत, अब 12.75 लाख तक की वार्षिक आय टैक्स-फ्री होगी, जिससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी. बजट में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई कदम उठाये गये हैं, जैसे कि प्रौद्योगिकी और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश, यातायात संसाधन- रेल कॉरिडोर, नये हाईवे का निर्माण से उद्योग जगत को गतिशील बनायेगी. कृषि क्षेत्र में कोक काजू, नारियल आदि फसलों को बढ़ावा दिया गया है, अमृत सरोवर योजना के तहत जलाशयों का उद्धार होगा जो सिंचाई जल के कमी को दूर करेगा. कुल मिलाकर, बजट 2026 से व्यवसाय एवं उद्योग जगत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा. विकसित भारत बनाने वाला है आम बजट: आशुतोष कुमार लखीसराय. यह विकसित भारत बनाने वाला बजट है. उपरोक्त बातें नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के पूर्व जिप सदस्य आशुतोष कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि यह बजट में सभी सेक्टरों का ध्यान रखा गया है. गंभीर बीमारियां कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती की गयी है. टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं कर मध्यमवर्गीय को राहत देने की कोशिश हुई है. सात नये रेल कॉरिडोर में एक वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल है. यह बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगा, जो खासकर बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है. पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जायेगा छोटे उद्योगों के लिए 10 हजार करोड़ की घोषणा हुई है. यह विकसित भारत के मानचित्र को सबल करता है. कुल मिलाकर यह बजट विकास परक है. आम लोगों के लिए निराशजनक रहा बजट: राजेंद्र साहू लखीसराय. केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया 2026 का यह आम बजट आम लोगों के लिए निराशाजनक है. राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद साहू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मात्र हर जिला में एक महिला छात्रावास का निर्माण, तीन नया आयुर्वेदिक संस्थान का निर्माण, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा सेक्टर के लिए की गयी घोषणा सिर्फ लोक-लुभावन और आम लोगों को ठगने का प्रयास है. छोटे किसानों, छोटे व्यवसायियों, बेरोजगार युवाओं, महंगाई पर नियंत्रण के लिए इस बजट में कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. सिर्फ पूंजीपतियों/काॅरपोरेट घरानों को समर्पित इस बजट के माध्यम से वर्तमान को बर्बाद कर भविष्य (2047 के भारत) का सपना दिखाकर आम लोगों को सिर्फ और सिर्फ ठगने का काम किया गया है.

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन