फार्मर आईडी नहीं होने पर रुक सकता है लाभ

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे किसानों के लिए जरूरी सूचना जारी की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है

विज्ञापन

लखीसराय. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे किसानों के लिए जरूरी सूचना जारी की गयी है. जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि योजना का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है. जिन किसानों की ई-केवाईसी अथवा फार्मर आईडी अब तक पूरी नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र यह प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी या फार्मर आईडी नहीं बनायी गयी, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है या लाभ से वंचित किया जा सकता है. प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि ई-केवाईसी या फार्मर आईडी बनवाने में यदि किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई या समस्या आती है, तो संबंधित किसान अपने अंचल कार्यालय अथवा प्रखंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन