ePaper

श्रावणी मेला को ले डीएम से मिले अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य

Updated at : 26 Jun 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला को ले डीएम से मिले अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य

बिहार के देवघर के नाम से प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के ट्रस्ट के सदस्यों ने बुधवार को आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी रजनीकांत से मुलाकात की.

विज्ञापन

लखीसराय. बिहार के देवघर के नाम से प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के ट्रस्ट के सदस्यों ने बुधवार को आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिलाधिकारी रजनीकांत से मुलाकात की. ट्रस्ट के सचिव डॉ कुमार अमित, वरीय सदस्य राजेंद्र सिंघानिया एवं डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने डीएम से मुलाकात कर श्रावणी मेला की तैयारी पर चर्चा की. इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने डीएम को अवगत कराते हुए कहा कि अशोक धाम मंदिर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए एक जेनरेटर सेट की खरीदी की गयी है. जो जल्द ही अशोक धाम मंदिर पहुंच जायेगी. इसके साथ ही पेयजलापूर्ति के लिए भी एक अलग से बोरिंग कराये जाने की चर्चा की गयी और कहा गया कि जल्द ही बोरिंग भी करा लिया जायेगा. साथ ही श्रावणी मेला की अन्य तैयारियों पर भी चर्चा की गयी. ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि सावन महीने के सोमवार को लाखों की भीड़ अशोक धाम में जलार्पण करती है. विगत वर्ष डेढ़ से पौने दो लाख लोगों के द्वारा सावन महीने के सोमवार को बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक किया गया था. जिसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा पूरी तरह से विधि व्यवस्था का इंतजाम किया गया था. जिससे शांतिपूर्ण तरीके से मेला को संपन्न कराने में सहूलियत हुई थी. बैठक में डीएम ने कहा कि जल्द ही श्रावणी मेला को लेकर अशोक धाम मंदिर परिसर एक प्रशासनिक बैठक कर विधि व्यवस्था को लेकर तैयारियों पर चर्चा कर ली जायेगी और हर बार की तरह इस बार भी प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का कार्य करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन