महाशिवरात्रि में साढ़े तीन लाख खर्च की मिली स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि में साढ़े तीन लाख खर्च की मिली स्वीकृति

विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाने पर विचार-विमर्श

श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य की बैठक आयोजित

लखीसराय. समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की शाम श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों व सदस्यों के साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष सह डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से आगामी 15 फरवरी दिन रविवार को महाशिवरात्रि भव्य रूप से मनाने एवं उनके अनुरूप अशोक धाम में व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही महाशिवरात्रि के आयोजन में होने वाली अनुमानित राशि लगभग 3.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी. इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2024-2025 के ऑडिट का प्रस्तुतीकरण एवं अनुमोदन प्राप्त किया गया. वहीं मंदिर के वार्षिक व्यय एवं बजट साथ ही वार्षिक पंचांग पर विचार विमर्श किया गया. पूर्व की बैठक में उठे मुद्दे पर भी चर्चा की गयी. ट्रस्ट के सचिव डॉ अमित कुमार ने बताया कि आगामी पांच या छह फरवरी को प्रशासनिक बैठक का आयोजन कर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सह एसडीओ प्रभाकर कुमार, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंघानिया, सदस्य दिलीप कुमार अग्रवाल, डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन