थानाध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में मौजूद महिला

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Family Dispute: पीड़िता का कहना है कि घटना के दिन ही उन्होंने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट: जिले के चानन थाना क्षेत्र के बसुआचक गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर इसी गांव के रहने वाले राजेश मांझी की पत्नी कविता देवी के साथ मारपीट की. घटना मंगलवार 5 मई 2026 पूर्वाह्न 10 बजे की बतायी गई है. घायल महिला का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज हुआ. बुधवार को घायल महिला कविता देवी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी. महिला का कहना है कि घटना के संदर्भ में उसने चानन थाना में आवेदन दिया है. अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. महिला ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

तीन लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप:

घायल कविता देवी ने बताया कि उनके देवर अखलेश मांझी, श्वसुर ईश्वर मांझी तथा ननद जितनी देवी ने जान मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया. मारपीट में उनका माथा फट गया, जिसके बाद उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. महिला ने बताया कि उसका पति परदेश में मजदूरी करता है. वह अपने तीन बच्चों के साथ घर में रहती हैं. पीड़िता का कहना है कि घटना के दिन ही उन्होंने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपितों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे वह अपने बच्चों के साथ भय के माहौल में जीवन बीता रही हैं.

महिला ने की पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग:

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने तथा आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. इस संबंध में चानन थाना अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन