जय माला देवी बनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावन खैरमा में शिक्षा समिति की सचिव

Updated:
विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावन खैरमा में विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरमा में विद्यालय शिक्षा समिति का कार्यकाल पूरा हो जाने के उपरांत पुनः उत्क्रमित मध्य विद्यालय सावन खैरमा में विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया. सीआरसीसी नोनगढ़ नरेश दास एवं विद्यालय शिक्षा समिति के पदेन अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य रानी देवी की निगरानी में संपन्न हुई शिक्षा समिति में जय माला देवी को सचिव बनाया गया. विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं के अभिभावक व मात्राएं के द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य सविता देवी, संगीता देवी, बिंदु देवी, निशा देवी, पुतुल देवी, गायत्री देवी, रामबली देवी, गायत्री देवी, रामकली देवी, बाल संसद के पीयूष कुमार, मीना मंच सदस्य राखी कुमारी, विद्यालय के वरीय शिक्षक सदस्य नवीन कुमार के रूप में कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया. इसके उपरांत सभी कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से सचिव पद के लिए जयमाला देवी का चयन किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक छबीला रविदास, शिक्षक राज किशोर, शिक्षक नेता प्रदीप कुमार, आभा अमृत, प्रियंका कुमारी, नेहा बर्मन, कुमारी शिखा, शिक्षा सेवक मनोहर मांझी, रात्रि प्रहरी गाढ़ो पासवान एवं दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे. —————————————————————————————-

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन