एईडीओ का दो पाली में ली गई परीक्षा, दोनों पालियों में 6099 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
7 अप्रैल को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की पहली पाली में 5964 में 2914 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके.
विज्ञापन
-सभी 13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त ली गयी परीक्षा, डीएम, एसडीओ केंद्र का लेते रहे जायजा
लखीसराय. जिले के सभी 13 केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ तरीके से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) की परीक्षा ली गयी. परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराया गया. परीक्षा केंद्र पर एक-एक परीक्षार्थी का सघन चेकिंग कर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराया गया. एक बैच का दो दिनों तीन विषयों की परीक्षा ली जा रही है. पहले दिन दो पालियों में दो विषय एवं दूसरे दिन एक पाली में एक विषय की परीक्षा लिया जा रहा है. परीक्षा शहर के लगभग सभी विद्यालय के अलावा सूर्यगढ़ा प्रखंड के मानो रामपुर, सदर प्रखंड के बालगुदर के अलावा बड़हिया में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है. 17 अप्रैल को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की पहली पाली में 5964 में 2914 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके. जबकि 3050 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. जबकि दूसरी पाली में 5964 परीक्षार्थियों में 2915 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके. जबकि 3049 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. इस तरह दोनों पालियों में 6099 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान डीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार समेत अन्य अधिकारी परीक्षा का जायजा लेते रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







