लखीसराय क्रिकेट क्लब टाइगर ने सीसी अभयपुर को किया छह विकेट से पराजित

Updated:
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ग्रुप ‘डी’ का छठा मैच जो लखीसराय के गांधी मैदान में खेला गया

विज्ञापन

लखीसराय. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ग्रुप ‘डी’ का छठा मैच जो लखीसराय के गांधी मैदान में खेला गया. जिसमें लखीसराय क्रिकेट क्लब और टाइगर सीसी अभयपुर के बीच मैच खेला गया. जिसमें टाइगर सीसी अभयपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाये. रिजवान 75 रन और राहुल 22 रन का योगदान दिया. लखीसराय क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रोहित राज ने सात ओवर में चार विकेट लिए नीतीश और अभय ने दो-दो विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय क्रिकेट क्लब ने 28 में ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 बनाकर जीत हासिल कर ली. जिसमें अंश आर्यन 69 रन और नीरज कुमार ने 39 रन का योगदान दिया. टाइगर सीसी अभयपुर के गेंदबाज का ज्यादा कोई असर नहीं रहा. नीतीश कुमार ने दो विकेट चटकाये. आयोजन समिति के अनुसार शनिवार का मैच डीसीसी बड़हिया और पीसीसी पैंथर के बीच होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन