नशे की हालत में भाई को पीट रहा था युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा

Published by :Divyanshu Prashant
Published at :08 May 2026 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में भाई को पीट रहा था युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा

गिरफ्तार आरोपी

लखीसराय के महेशलेटा गांव में नशे की हालत में अपने भाई के साथ मारपीट कर रहे एक युवक को डायल 112 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित भाई की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा ( लखीसराय ) से राजेश गुप्ता की रिपोर्ट: किऊल थाना क्षेत्र के महेशलेटा गांव में नशे के जुनून में अपने ही भाई के साथ मारपीट करना एक युवक को भारी पड़ गया. भाई की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस

किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक महेशलेटा निवासी हृदय मंडल का पुत्र प्रभात कुमार है. जानकारी के अनुसार, प्रभात नशे की हालत में घर पहुंचा और अपने भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ती देख पीड़ित भाई ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

केस दर्ज कर जेल भेजा गया

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित भाई द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर किऊल थाना में कांड संख्या 44/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभात कुमार को शुक्रवार को लखीसराय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में कानून के प्रति विश्वास और शराबियों में भय का माहौल है.

विज्ञापन
Divyanshu Prashant

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन