भाकपा के विरष्ट नेता को नम आंखों से दी विदाई

Updated:
विज्ञापन
भाकपा के विरष्ट नेता को नम आंखों से दी विदाई

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व पत्रकार कॉमरेड प्रमोद शर्मा सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये

विज्ञापन

भाकपा नेता सह पूर्व पत्रकार का सिमिरया घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

सूर्यगढ़ा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व पत्रकार कॉमरेड प्रमोद शर्मा सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. सिमरिया श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ. सोमवार पूर्वाह्न उनके पैतृक गांव सहुर से शव यात्रा निकाली गयी. जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. ग्राम भ्रमण के बाद पार्थिव शरीर संतर स्थित भाकपा पार्टी जिला कार्यालय पहुंचा, जहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड जानकी पासवान, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान, माले नेता शिवसागर शर्मा, जिला मंत्री चंद्रदेव यादव, वार्ड पार्षद गौतम कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम सलाम दिया. शव यात्रा के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी. बड़हिया, मरांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. पार्टी के झंडे में लिपटे पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेताओं ने ‘लाल सलाम’ के नारों के साथ श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पांडेय, डीएम मिथिलेश मिश्र, पूर्व विधायक फुलेना सिंह, कॉमरेड जितेंद्र कुमार, नवल किशोर सिंह, मुरारी तूरी, मकेश्वर यादव, यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा, जिला सचिव हर्षित यादव, भाकपा नेता सह अधिवक्ता रवि विलोचन वर्मा, रजनीश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार डॉ लक्ष्मी प्रसाद सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये. बता दें कि कैंसर जैसी असाध्य बीमारी से पीड़ित भाकपा के कद्दावर नेता प्रमोद शर्मा का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन