14 को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को किया रवाना

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 23 Feb 2026 7:09 PM

विज्ञापन

जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को जिला व प्रधान सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार विद्यानंद सागर, प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी कुमारी व द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शुभेंद्र झा एवं अन्य उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को रवाना किया

विज्ञापन

लखीसराय

. जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को जिला व प्रधान सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार विद्यानंद सागर, प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी कुमारी व द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शुभेंद्र झा एवं अन्य उपस्थित सभी न्यायाधीशों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को रवाना किया. मौके पर अन्य न्यायिक पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे. जिला एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 14 मार्च को 10:00 बजे से लखीसराय न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निशुल्क वाद का निपटारा किया जायेगा, जिसको लेकर प्रचार-प्रसार आम लोगों की जानकारी के लिए अत्यंत जरूरी है. इसके लिए आज हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने-अपने वादों का निपटारा करवा सकेंगे. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जो मामले का निपटारा किया जाता है, उसमें किसी भी व्यक्ति की हार और जीत नहीं होती है. सभी लोगों का मान सम्मान बराबर होता है, आपसी सहमति एवं समझौता के आधार पर ही मामले का निपटारा निशुल्क किया जाता है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन