वीरता पुरस्कार से सम्मानित रंजन कुमार के गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Apr 2026 7:14 PM

विज्ञापन

तीन बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान रंजन तीन बार वीरता पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित

भारत माता की जय के जयकारे से गूंज उठा बसौनी गांव

पीरीबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौनी गांव के निवासी रीतो यादव के पुत्र सह सीआरपीएफ जवान रंजन कुमार को दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में नौ अप्रैल 2026 को वीरता पदक से सम्मानित किया गया था. अब तक उन्हें तीन बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. रंजन कुमार के नौ अप्रैल को वीरता पदक से तीसरी बार सम्मानित होने के बाद गुरुवार को ग्रामीणों के द्वारा उनके जन्मभूमि आगमन पर भव्य स्वागत किया. सैकड़ों की संख्या में नवयुवक भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बसौनी के पटेल चौक पहुंचे. जहां सैकड़ो लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. जैसे ही रंजन कुमार अपने जन्मभूमि पहुंचे, पूरा इलाका भारत माता की जय और रंजन कुमार जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा. उनकी पहुंचने की सूचना पर गुरुवार को ग्रामीण उनकी स्वागत में पलक बिछाये बैठे थे. रंजन के पिता रीतो यादव ने भावुक होते हुए कहा कि उनके बेटे ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन किया है. इस खुशी के मौके पर मुंगेर जिला परिषद के सदस्य सह सलालपुर निवासी जयप्रकाश यादव, सूर्यगढ़ा प्रखंड उपप्रमुख निलेश कुमार, मुखिया अमित कुमार, अजीमगंज के पूर्व मुखिया अजय राय, चौरा राजपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि महेश यादव, सुधीर झा, संजीव झा, प्रणव झा, धर्मेंद्र यादव, बबलू झा ने संयुक्त रूप से कहा कि रंजन कुमार की यह हैट्रिक आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. यह पदक केवल एक जवान का सम्मान नहीं, बल्कि बिहार के हर उस युवा का सम्मान है जो देश के लिए मर-मिटने का जज्बा रखता है.

————————————————————————————–

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन