एईडीओ की 3125 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 2839 शामिल

Updated:
विज्ञापन

जिले के 13 केंद्रों पर शनिवार को एक पाली में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिए 10 बजे से 12 बजे अपराह्न तक परीक्षा ली गयी

विज्ञापन

लखीसराय.

जिले के 13 केंद्रों पर शनिवार को एक पाली में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी पद के लिए 10 बजे से 12 बजे अपराह्न तक परीक्षा ली गयी. इस दौरान कड़ी चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश कराया गया. शनिवार को एक पाली में एक विषय की परीक्षा ली गयी. इससे पहले इसी बैच की शुक्रवार को दो पलियों में दो विषयों की परीक्षा ली गयी. शनिवार के एक पाली की परीक्षा में 3125 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा में कुल 5964 परीक्षार्थी में 2839 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके. मंगलवार व बुधवार के बाद शुक्रवार व शनिवार को एईडीओ की परीक्षा ली गयी. चारों दिन उपस्थिति से ज्यादा तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. एक बैच की परीक्षा में 5964 परीक्षार्थियों को शामिल होना होता है, लेकिन 29 सौ के आंकड़े को परीक्षा में उपस्थिति को पार नहीं कर पाये है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन