मानदेय भुगतान को लेकर सामूहिक अवकाश पर गये आत्माकर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : जिला आत्माकर्मी संगठन की ओर से गुरुवार को अपनी लंबित मानदेय राशि भुगतान में हो रहे विलंब एवं लापरवाही को लेकर जिला कृषि कार्यालय मुख्य द्वार पर सामूहिक रूप से अवकाश पर बैठ गये. इस दौरान सभी लेखापाल एवं आत्मा कर्मियों की ओर से परियोजना निदेशक आत्मा के द्वारा बीते आठ महीना से […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिला आत्माकर्मी संगठन की ओर से गुरुवार को अपनी लंबित मानदेय राशि भुगतान में हो रहे विलंब एवं लापरवाही को लेकर जिला कृषि कार्यालय मुख्य द्वार पर सामूहिक रूप से अवकाश पर बैठ गये.
इस दौरान सभी लेखापाल एवं आत्मा कर्मियों की ओर से परियोजना निदेशक आत्मा के द्वारा बीते आठ महीना से लेखापाल को समय के साथ मानदेय भुगतान नहीं दिये जाने के चलते सामूहिक रूप से अवकाश पर जाकर जिला कृषि कार्यालय मुख्य द्वार पर बैठ गये.
इस दौरान आक्रोश व्यक्त करते हुए सही लिखा पालने परियोजना निदेशक आत्मा पर मानदेय भुगतान किये जाने में लापरवाही बरते जाने का भी आरोप लगाया एवं जिला कृषि पदाधिकारी से अपनी लंबित आठ महीने के मानदेय को शीघ्र भुगतान किये जाने की मांग की. अवकाश पर बैठे लेखापाल अमित आलोक, गोपाल कुमार, अभिषेक कुमार, एलके पासवान, राहुल कुमार, सुरेंद्र कुमार, कन्हैया ठाकुर सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










