डीडीसी ने की लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय : उप विकास आयुक्त विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके आवासीय कार्यालय में जिले के सभी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक, एलएसबीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीडीसी ने जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित होने वाली स्वच्छ सुंदर सामुदायिक अभियान अंतर्गत सभी ग्राम […]
विज्ञापन
लखीसराय : उप विकास आयुक्त विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके आवासीय कार्यालय में जिले के सभी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक, एलएसबीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिसमें डीडीसी ने जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत संचालित होने वाली स्वच्छ सुंदर सामुदायिक अभियान अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में बनने वाले 2-2 सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्यक्रम के लिए स्थल का चयन अंचलाधिकारी से जमीन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करवाने, शौचालय के निर्माण प्रारंभ करने एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे पूरा किये जाने को लेकर गंभीरतापूर्वक समीक्षा किया. इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंडों के एलएसबीए को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने-अपने प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में दो-दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाने की हिदायतें दी.
डीडीसी ने कहा कि 31 दिसंबर 2019 तक जिले के सभी ओडीएफ घोषित ग्राम पंचायतों में अस्थाई स्वच्छता अभियान का क्रियान्वयन के लिए स्वच्छ सुंदर सामुदायिक अभियान का पूर्णता क्रियान्वयन अनिवार्य है. इन कार्यों के लिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण अविलंब किया जाना है.
जिसमें कोताही बरतने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने की भी अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा इसके लिए मिशन निदेशक की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है. बैठक में जिला समन्वयक सचिन चौधरी, प्रखंड समन्वयक एलएसबीए प्रणव कुमार, अनंत पांडेय, स्मिता कुमारी, मौसमी कुमारी सहित संबंधित लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन