पीडीएस दुकानदारों को दिया पॉश मशीन का प्रशिक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में जिले के चानन प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को पॉश मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं तक राशन एवं केरोसिन का वितरण किये जाने को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह डीसीएलआर नीरज कुमार […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर मंगलवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा सभागार में जिले के चानन प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को पॉश मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं तक राशन एवं केरोसिन का वितरण किये जाने को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया.
इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह डीसीएलआर नीरज कुमार की अगुवायी में चानन प्रखंड के सभी 52 पीडीएस दुकानदारों एवं संबंधित प्रखंड के 2-2 पीडीएस उपभोक्ताओं को भी पोस मशीन के माध्यम से सरकारी राशन एवं केरोसिन सहित अन्य सामग्रियों का उठाव किये जाने को लेकर प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर विजंटेक के तकनीकी इंजीनियर के द्वारा डिजिटल सिस्टम से पोस मशीन चलाने एवं बंद करने के बारे में सबको विस्तृत रूप से बताया गया.
इस बीच जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह डीसीएलआर नीरज कुमार ने पीडीएस दुकानदारों सहित सभागार में उपस्थित उपभोक्ताओं से यह भी कहा की पीडीएस दुकानों में पॉश मशीन का लगने के बाद अब कोई उपभोक्ता कहीं से भी अपने निकटतम पीडीएस दुकान से अपना राशन कार्ड दिखाकर अपने सामानों का उठाव कर सकते हैं. अब उनके पास ज्यादा दूरी एवं मन के विपरीत दुकान से सामान उठाने की बाध्यता नहीं होगी.
गौरतलब हो कि लखीसराय जिले भर में आगामी 15 नवंबर 2019 तक जिले के सभी पीडीएस दुकानदारों को पॉश मशीन चलाये जाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके बाद 23 नवंबर से राशन एवं किरोसिन का होने वाले उठाव के दौरान अगले महीने से सभी उपभोक्ताओं को पोस मशीन के सहारे ही माप तौल कर पीडीएस सामग्रियों का वितरण किया जायेगा.
इस क्रम में सभी उपभोक्ताओं का नाम एवं उनके आधार नंबर का जियो टैगिंग अनिवार्य है. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एडीएसओ संजय कुमार, चालन के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कमलेश कुमार किंगकर सहित संबंधित तमाम लोग मौजूद थे.
ग्रामीण पीडीएस विक्रेताओं को दिया गया पॉश मशीन का प्रशिक्षण . लखीसराय. जिले के बड़हिया ई-किसान भवन के सभागार में मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के पीडीएस विक्रेताओं का पॉश मशीन का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. मशीन का हस्तगत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह ने करवाया, प्रशिक्षण कुणाल आनंद ने मौखिक एवं प्रोजेक्टर से दिया.
कुल 40 विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में विक्रेताओं को मशीन खोलने का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया. प्रशिक्षण में डुमरी पैक्स अध्यक्ष नरेश सिंह, मृत्युंजय सिंह, अनिल कुमार सिंह, जुगनू कुमार, अर्जना देवी सहित सभी उपस्थित थे. इस मौके पर अजय कुमार व प्रभात कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




