बेगारी नहीं की, तो मारी गोली, जख्मी

Updated at : 06 Nov 2019 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
बेगारी नहीं की, तो मारी गोली, जख्मी

लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में सामंतवाद सोच वाले दबंगों ने बेगारी नहीं करने पर एक युवक को गोलीमार कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात रामचंद्रपुर गांव के देवन सिंह, प्रकाश कुमार, कन्हैया कुमार व […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में सामंतवाद सोच वाले दबंगों ने बेगारी नहीं करने पर एक युवक को गोलीमार कर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात रामचंद्रपुर गांव के देवन सिंह, प्रकाश कुमार, कन्हैया कुमार व विदन सिंह समेत अन्य लोगों ने गांव के ही पुनीत राम के पुत्र राजेश रंजन के घर पहुंच कर उसे बिना पैसा के काम (बेगारी) करने के लिए कहा, राजेश द्वारा मना करने पर दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए राजेश पर गोली चला दी, गोली राजेश के पीठ में लगी जिससे वह घायल हो गया, अचेत होकर वहीं गिर गया. दबंग गोली मारकर फरार हो गये.
घायल को जख्मी अवस्था में परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित राजेश ने पुलिस को दिये गये बयान में कहा कि पूर्व में इन लोगों के द्वारा बेगारी कराया जाता था, जिसके बाद वह कमाने के लिए दिल्ली चला गया.
दिल्ली से वह छठ पूजा में लौटा तो उन्हें फिर से बेगारी करने के लिए जबरदस्ती करने लगा. मना करने पर गोलीबारी कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि राजेश रंजन के बयान पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.गोलीबारी की घटना के मामले में एक गिरफ्तार: पिपरिया.
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर पंचायत में सोमवार की रात रात हुई गोलीबारी के मामले में पिपरिया थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर मुड़वरिया गांव के समीप गोलीकांड के अभियुक्त स्व बलविंद्र सिंह के पुत्र देवन सिंह मुड़वरिया के रास्ते लखीसराय जा रहा था, मिली सूचना के आधार पर पिपरिया पुलिस ने युवक को गिरप्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन