बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की मौके पर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

मेदनीचौकी : स्थानीय थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ा-मुंगेर एनएच 80 सड़क पर बंशीपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह 5:18 बजे एनएच 80 सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की बाइक की ठोकर से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि औपचारिकता के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त वृद्ध को मेदनीचौकी में निजी क्लिनिक […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी : स्थानीय थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ा-मुंगेर एनएच 80 सड़क पर बंशीपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह 5:18 बजे एनएच 80 सड़क पार कर रहे एक वृद्ध की बाइक की ठोकर से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि औपचारिकता के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त वृद्ध को मेदनीचौकी में निजी क्लिनिक ले गया था लेकिन प्रयास विफल रहा. मृतक की पहचान बंशीपुर निवासी 65 वर्षीय हरिनंदन महतो पिता स्व बनारस महतो के रूप में की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक सुबह किऊल नदी की तरफ से शौच करके आ रहा था. वहीं घर जाने के लिए एनएच 80 सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान मुंगेर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार में अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे उक्त वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वृद्ध के सिर में चोट लगी थी.
उधर, बाइक चालक को भी चोट लगी थी, कुछ देर घटनास्थल पर रुका, लेकिन मौका देखकर फरार होने में कामयाब हो गया. घटना के बाद घटना की सूचना पर मेदनीचौकी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
परिजनों ने शव को एनएच 80 पर रखकर किया जाम : मृतक के परिजनों ने सड़क दुर्घटना में मुआवजा के लिए शव को एनएच 80 पर रखकर बंशीपुर के सामने सड़क को जाम कर दिया. लोगों ने 8:40 पर एनएच 80 को जाम किया.
मौके पर पहुंचे मेदनीचौकी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने परिजनों व जाम समर्थित लोगों को समझाया-बुझाया, लेकिन परिजन नहीं मान रहे थे. परिजन सीओ, बीडीओ को आने की मांग कर मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. फिर मोबाइल से पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ मुआवजे के अाश्वासन पर परिजनों को आश्वस्त किया गया. तब जाकर बड़ी मशक्कत से मेदनीचौकी थानाध्यक्ष को जाम हटवाने में 9:30 बजे सफलता मिली. फिर एंबुलेंस से शव को कब्जे में ले थानाध्यक्ष पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया.
कुल 50 मिनट रहा जाम, वाहनों की लग गयी लंबी कतार : मृतक के शव रख एनएच 80 सड़क को परिजनों ने कुल 50 मिनट तक जाम रखा. इस बीच मुंगेर व सूर्यगढ़ा की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान आवश्यक आवागमन कर रहे वाहनों की परेशानी बढ़ गयी.
मृतक के परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल : मृतक परिवार का कमाऊ व्यक्ति था. मजदूरी व पट्टे की खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था. मृतक की पत्नी विमला देवी व बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक को चार बच्चों में तीन पुत्री व एक पुत्र है, जिसमें रिंकी कुमारी 25 वर्ष, सुलेखा कुमारी 20 वर्ष, सुलेखा कुमारी 16 वर्ष व एक पुत्र कुंदन महतो है. इस संबंध में मेदनीचौकी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन