पंसस की बैठक में सीडीपीओ पर अवैध उगाही का आरोप

Updated at : 13 Sep 2019 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
पंसस की बैठक में सीडीपीओ पर अवैध उगाही का आरोप

पोठिया : गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सभागार कक्ष में प्रखंड प्रमुख जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बीते माह 28 जनवरी की बैठक में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाई गई . अनुपालन प्रतिवेदन नही देने पर प्रखंड प्रमुख ने संबंधित पदाधिकारियों को […]

विज्ञापन

पोठिया : गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में सभागार कक्ष में प्रखंड प्रमुख जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बीते माह 28 जनवरी की बैठक में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा उठाई गई .

अनुपालन प्रतिवेदन नही देने पर प्रखंड प्रमुख ने संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाई और उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर सभी अनुपालन प्रतिवेदन जमा करे अन्यथा सभी के खिलाफ अनुसंशा की जायेगी. बैठक में बाल विकास परियोजना पर चर्चा की गयी.
बैठक में मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने सीडीपीओ पर आरोप लगाया की प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रति माह वाउचर पास कराने को लेकर 2500 रुपये की उगाही की जा रही है. सीडीपीओ के स्थान पर मौजूद महिला पर्यवेक्षिका नीतू झा ने कहा कि यह आरोप गलत है.
इस पर पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप को सत्य बताया और करवाई के लिए प्रस्ताव लेने की बात कही. इसी प्रकार जन वितरण प्रणाली का भी कई तरह का मामला बीते 20 जनवरी को उठाया गया था. बैठक में एमओ अनुपस्थित थे. पंचायत समिति सदस्य जफीर आलम ने पोठिया मुख्यालय स्थित मांश एग्रो फैक्टरी में आये दिन हो रहे दुर्गंध का मामला उठाया.
सभी पंचायत समिति सदस्यों ने इनका समर्थन करते हुए जोरदार हंगामा किया. इस संबंध में कई बार डीएम, बीडीओ सहित तमाम पदाधिकारियों को इस समस्या को लेकर मौखिक जानकारी दी गयी, पर स्थिति जस की तस बनी हुईं है. इस संबंध में बीडीओ शशिम शौरभ मणी ने बताया कि इस इस मामले की लेकर एसडीएम को जानकारी दी जाएगी.
मौके पर उप प्रमुख सब्बेनुर बेगम, बीडीओ शशिम सौरभ मणी,सीओ वीरेंद्र कुमार सिंह,पीओ मनरेगा सतीश कुमार,पुर्व प्रमुख प्रतिनिधि मो अजमल ,पूर्व उपप्रमुख मो बाबुल आलम,मुखिया सपना देवी,नैमुल हक,जमशेद आलम, रॉकी उर्फ नवेद आलम,बसंत लाल कर्मकार,सरीफ नदाफ,अब्दुल,प्रभारी कृषि पदाधिकारी आकाशदीप मौर्या एलएस जयंती कुमारी,नीतू झा,पंसस जफीर आलम,जमील अख्तर,अरुण भोगता,इरशाद आलम,मो फजले रब,छोटे सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन